सभी खबरें

Bhopal: रोशनपुरा चौराहे पर धरना कर रहे बेरोजगार युवाओं पर पुलिस की बर्बरता, जाने क्या है पूरा मामला

भोपाल/आयुषी जैन: मध्य प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच गई है 3 साल से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं ने आज राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे में हजारों की संख्या में पहुँचकर  शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया । सभी बेरोजगार युवा सीएम शिवराज सिंह से मिलने सीएम हाउस जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोका और झड़प शुरू हो गई । पुलिस की कार्यवाही से आग बबूला हुए छात्रों से सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी की-“भर्ती दो या अर्थी दो” । 

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर समेत संपूर्ण राज्य से आये बेरोज़गार युवाओं से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया । भोपाल में टी टी नगर, न्यू मार्केट और रोशनपुरा इलाके में अलग अलग टोलियों में सुबह से ही छात्रों से जुड़ना शुरू कर दिया था ।

पुलिस भर्ती को लेकर युवाओं की मुख्य मांगें…

वर्दीधारी पदों के लिए अधिकतम आयुसीमा बढ़ाकर 37 वर्ष की जाए।
आरक्षक के लिए 15 हजार पदों पर भर्ती निकाली जाए।
सब इंस्पेक्टर के लिए 1500 पदों पर भर्ती निकाली जाए।
परीक्षा पीईबी के माध्यम से कराई जाए।
इन उम्मीदवारों ने नियुक्ति देने की मांग की…
प्रदर्शन में पुलिस भर्ती के साथ-साथ अन्य भर्तियों का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं ने भी हिस्सा लिया जिसमे शिक्षक भर्ती, पटवारी भर्ती, सहकारिता विभाग के जूनियर सेल्समैन सहित अन्य भर्तियों का इंतज़ार कर रहे युवा शामिल रहे ।

हम न पक्ष से हैं, न विपक्ष से… बेरोजगार हैं, बस रोजगार चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button