सभी खबरें
दर्दनाक हादसा:- बड़वाह जेल के सामने पिकअप और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत

दर्दनाक हादसा:- बड़वाह जेल के सामने पिकअप और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत
बड़वाह से लोकेश कोचले की रिपोर्ट:- बड़वाह के समीप स्थित काटकूट फाटक पर उप जेल के समीप एक बाइक और पिकअप आपस मे जबरदस्त तरीके से टकराने से बाइक सवार दीक्षांश मालवीय उम्र 19 वर्ष कि मौके पर ही मौत हो गयी।

बाइक सवार काटकुट के नजदीक पान्डूतालब का रहने वाला था। हादसा इतना जबरदस्त था कि दीक्षांश का सर जमीन से टकराकर फटने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के तुरंत बाद डायल 108 पर सूचना दी गयी, पुलिस द्वारा पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम करने के पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।




