आज तक अंग्रेज़ Congress को ख़त्म नहीं कर पाए, तो BJP और Modi कैसे कर सकते है – दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – उपचुनाव से पहले सियासी पारा चरम पर हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष पर चुनावी रंग छाने लगा है और यही कारण है कि जुबानी जंग तेज हो चली हैं। भाजपा लगातार ये कहती आई है कि कांग्रेस अब खत्म हो चुकी हैं।
इसी बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस पूरी तरह से डूब गई हैं। कांग्रेस के पास अब न तो नेता बचे हैं और न ही कार्यकर्ता। उम्मीदवार कहां से लाएंगे। उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि अगर ऐसी स्थिति है तो कमलनाथ व दिग्विजय सिंह और उनके बेटे चुनाव लड़ लें।
वहीं, भाजपा के बयान पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने इसका जमकर पलटवार किया हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को खत्म करने के बहुत प्रयास किये गए, अंग्रेजों ने खत्म करने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेस खत्म नहीं हुई।
जनता पार्टी ने खत्म करने का प्रयास किया नहीं हुई अब भाजपा और नरेंद्र मोदी कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस ना कभी खत्म हुई और ना होगी।
बता दे कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने अल्प प्रवास के दौरान बीती रात ग्वालियर आये थे जहां से प्रातः वे भिंड के दंदरौआ धाम पहुंचे थे। जहां से उन्होंने भाजपा पर ये तीखा प्रयास किया।