सभी खबरें

अमरकंटक में रीवा से नर्मदा उद्गम के दर्शन करने जा रहे परिवार के साथ सड़क हादसा, 3 की मौत

By: Anjali kushwaha 

रीवा: अमरकंटक में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं. मृतकों में पति-पत्नी और बेटी शामिल है. सभी रीवा से नर्मदा उद्गम के दर्शन के लिए बोलेरो गाड़ी से जा रहे थे. लेकिन अमरकंटक में नर्मदा के उद्गम स्थल से दो किमी पहले गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. 

रीवा जिले के सेमरिया थाना के पूर्वा गांव से बोलेरो (एमपी 17 बीए 1608) से संतकुमार सोनी का परिवार रविवार सुबह 3 बजे अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल के दर्शन के लिए रवाना हुआ. सुबह 11 बजे अमरकंटक से 2 किलोमीटर पहले क्रीड़ा परिषद तिराहा के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में संतकुमार सोनी की मौके पर मौत हो गई. मौके पर पहुंची अमरकंटक पुलिस ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते हुए 6 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया था. रविवार की देर रात उपचार के दौरान पत्नी और बेटी की मौत हो गई.

परिवार में सोनी (45) उनकी पत्नी अल्का सोनी (40), पुत्री पलक सोनी (10) की हादसे में मौत हो गई है, जबकि जयप्रकाश सोनी (43), पूर्व सोनी (3), दिव्यांश सोनी (8), प्रवीण सोनी (37) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल अनूपपुर में चल रहा है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button