सभी खबरें
भोपाल : कोचिंग संचालक ने छात्रा सी की छेड़छाड़, भाई गया तो उसे भी बंद कमरे में पीटा

मध्यप्रदेश/भोपाल – राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जहां एक कोचिंग संचालक ने 21 साल की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर कोचिंग संचालक 35 वर्षीय योगेश खरे के खिलाफ शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी योगेश के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।
क्या है पूरा मामला
21 साल की पीड़िता छात्रा ने पुलिस को बताया कि कोचिंग संचालक कई दिनों से मुझे परेशान कर रहा था। आज उसने हद पार करते हुए हाथ तक पकड़ लिया था। जब मैंने घर पर बताया तो मेरा बड़ा भाई मुझे लेकर कोचिंग पहुंचा, जहां योगेश खरे ने मेरे बड़े भाई को कमरे में बंद कर मारपीट भी की। पीड़ित ने बताया कि वह कोचिंग में कम्प्यूटर सीखने जाती थी।
पिपलानी पुलिस के अनुसार learner नाम से एक कोचिंग हैं।




