सभी खबरें

ब्रेक फेल होने से ट्रक ट्रेलर में घुसा, चार घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को निकाला बाहर

ब्रेक फेल होने से ट्रक ट्रेलर में घुसा, चार घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को निकाला बाहर

रीवा/गौरव सिंह :-  पहाड़ में तेज रफ्तार ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया और वह सामने चल रहे ट्रेलर में जा घुसा। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व खलासी अंदर फंस गए।
पुलिस मौके पर पहुंची
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। ट्रक क्र. यूपी 70 एचटी 2453 मंगलवार की तड़के प्रयागराज तरफ जा रहा था। ट्रक जैसे ही सेहागी पहाड़ में पहुंचा तभी अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। ढलान में चालक ट्रक को नियंत्रित नहीं कर पाया और तेज रफ्तार ट्रक सामने जा रहे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायलों को निकाला गया बाहर
इस दौरान चालक व खलासी अंदर फंस गए थे। घटना की सूचना मलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेसीबी मशीन की मदद से चार घंटे तक रेसक्यू आपरेशन चला जिसके बाद घायलों को बाहर निकालकर उनको उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे हटवाकर पुलिस ने आवागमन सामान्य कराया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button