रीवा : दो बाइकों को तेज़ रफ़्तार जीप ने मारी टक्कर, एक मृत, चार घायल

रीवा से गौरव सिंह की रिपोर्ट – मप्र के रीवा जिले में तेज रफ्तार जीप ने सामने से आ रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं जिनको एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। इस दौरान एक युवक ने अस्पताल में दमतोड़ दिया।
दो बाइकों में सवार चार लोग नईगढ़ी अपनी रिश्तेदारी में गए थे जहां से बुधवार की शाम वे वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे मऊगंज थाने के निहाई नदी के पुल पर पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने एक-एक करके दो बाइकों को टक्कर मार दी। दोनों बाइकों में सवार लोग उछलकर सड़क के किनारे जा गिरे।
हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को दी जिस पर एम्बुलेंस उनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आई। वहां से घायलों को संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
यहां पहुंचने पर संजय साकेत पिता रामखेलावन 25 वर्ष निवासी मऊगंज की मौत हो गई। घायलों की पहचान गोविन्द साकेत, लखन साकेत निवासी कंचन टोला मऊगंज व जयलाल साकेत निवासी पथरौड़ा नईगढ़ी के रूप में हुई है। घायलों की हालत नाजुक है।


.jpeg)
.jpg)
