Delhi Election नतीजों के बाद इस्तीफों का दौर शुरू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

दिल्ली चुनाव नतीजों में इस्तीफों का दौर शुरू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा


दिल्ली विधानसभा चुनावों के परिणाम मंगलवार को जारी कर दिए गए इन परिणामों में आप की ऐसी आंधी चली की विपक्ष कहीं नही टिक सका। इस कड़ी में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा जिसका इस बार भी विधानसभा में खाता नहीं खुल सका।
इस चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने अपना इस्तीफा दे दिया है। 
गौरतलब है कि इससे पहले भी चोपड़ा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके थे ,चोपड़ा का कद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में गिना जाता है । 
सुभाष चोपडा शीला दीक्षित सरकार में लगातार तीन बार दिल्ली के कालकाजी से चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 
रह चुके हैं विधानसभा अध्यक्ष
इसके साथ ही उन्होनें दिल्ली में विधानसभा अध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे। 
गौरतलब है कि पिछले अक्टूबर में उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी कांग्रेस का संगठन कोई खास मजबूत नही हो सका। 
प्रदेश में हुई हार को स्वीकारा

चोपड़ा ने दिल्ली विधानसभा में हुई हार को स्वीकार करते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया उन्होनें माना कि कांग्रेस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने मे नाकाम साबित हुई ।
कांग्रेस की हार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस बार कांग्रेस के 63 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई है।

Exit mobile version