सभी खबरें

जबलपुर में कोरोना के पांचवें मरीज़ की रिपोर्ट आई पॉज़िटिव,प्रदेश में अब तक 6 मामले आए सामने

 

जबलपुर में कोरोना के पांचवें मरीज़ की रिपोर्ट आई पॉज़िटिव,प्रदेश में अब तक 6 मामले आए सामने

जहां मध्यप्रदेश में कुछ दिनों पहले कोरोना का एक भी मरीज़ नही था वही आज कोरोना पॉजीटिव की संख्या 6 है जी हां अब तक प्रदेश में 6 लोग संक्रमित पाए गए है। बता दें कि रविवार को जबलपुर में पांचवें मामले की पुष्टि हुई। यह व्यक्ति दुबई से लौटे उसी व्यापारी के संपर्क में आया था, जिससे तीन लोगों में संक्रमण फैला था। वही रविवार को भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी में एक लड़की संक्रमित मिली थी। वह पांच दिन पहले ही लंदन से लौटी थी। इससे पहले संक्रमण के 4 मरीज शुक्रवार को जबलपुर में मिले थे। इनमें से तीन एक ही परिवार के थे, जो दुबई से लौटे थे। चौथा मरीज जर्मनी से आया था। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

लंदन से भोपाल लौटी लड़की कोरोना पॉज़ीटिव

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि भोपाल लौटी 26 वर्षीय लड़की लंदन में लॉ की पढ़ाई कर रही है। वह 17 मार्च की सुबह दिल्ली पहुंची थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टर्स ने उसे फिट घोषित किया था। इससे बाद वह शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर भोपाल आई थी। रविवार दोपहर को परिजनों ने कलेक्टर तरुण पिथौड़े से संपर्क कर कोरोना जांच की मांग की थी। इस पर जेपी अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने घर पहुंचकर लड़की के थ्रोट के सुआब का नमूना लिया था, जिसे जांच के लिए भोपाल एम्स भेजा गया। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लड़की का परिवार सीहोर में रहता है। परिवार के कुछ लोग भोपाल में रहते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button