सभी खबरें

उज्जैन:- नहीं थम रही रेमडेसीविर की कालाबाजारी, चरक अस्पताल से दो नर्स गिरफ्तार

उज्जैन:- नहीं थम रही रेमडेसीविर की कालाबाजारी, चरक अस्पताल से दो नर्स गिरफ्तार

 

उज्जैन:- मध्यप्रदेश में जिस तरह से तेजी से संक्रमण फैल रहा है उतनी ही तेजी से दवाओं की कालाबाजारी हो रही है. लोग मासूम परिजनों का फायदा उठा रहे हैं और उन्हें नकली दवाएं तक बेच रहे हैं.

इस बार चरक अस्पताल की दो नर्स को पकड़ा गया है. यह दोनों नर्स मरीज को लगाने की जगह इंजेक्शन अपने पास रख लेती थी. इसके बाद एक युवक के माध्यम से इन्हें बेच देती थी. पकड़े जाने के बाद दोनों नर्स रोते हुए पुलिस अफसरों के सामने माफ कर देने के लिए गिड़गिड़ाती रही.

 इससे पूर्व में भोपाल के जेके अस्पताल में एक नर्स अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर नकली Remdesivir की कालाबाजारी करती थी.

रोजाना कई मरीज बेहतर इलाज नहीं मिल पाने के कारण अपनी जान से हाथ धो रहे हैं. कोरोना काल में डॉक्टर द्वारा लिखे जाने वाले इंजेक्शन रेमडेसिविर और मेरोपेनम की काली बाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है. गुरुवार को सायबर टीम ने कार्रवाई की और दो नर्स के साथ एक युवक को पकड़ा. आरोपियों के पास से पांच इंजेक्शन बरामद किए गए है. दो रेमडेसिविर और तीन मेरोपेनम इंजेक्शन है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button