
श्रद्धालुओं के लिए खोले गए धार्मिक स्थल, इन नियमों का करना होगा पालन
मैहर से सैफी खान की रिपोर्ट:-सोमवार को सुबह 5 बजे मैहर में शारदा माता के पट दर्शन के लिए खोले गए। अभी रोपवे को प्रारंभ नही किया गया है, सीढ़ियों का रास्ता चालू है। आज प्रातः आरती में उपस्थित होकर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर मंदिर प्रशासक एवं एसडीएम सुरेश अग्रवाल तथा नायब तहसीलदार प्रदीप तिवारी सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
मंदिर में दर्शन के दौरान किसी को भी घंटी और मूर्ति छोड़ने की अनुमति नहीं होगी. सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा.