खोजें

नरसिंहपुर : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर रिलायंस पेट्रोल पंप, मनोहर फ्यूलस गाडरवारा को 3 दिन के लिए सील

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

नियमो का पालन न करने पर सभी सील की जायेंगी

 

  • रिलायंस पेट्रोल पम्प एवं मनोहर फ्यूलस गाडरवारा तीन दिन के लिए सील

कोविड-19 वायरस की रोकथाम के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक सक्सेना ने 17 मई तक जिले को टोटल लॉक डाउन घोषित किया है। इस लॉक डाउन के दौरान शर्तों के अधीन इस दौरान नागरिकों को निजी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को पेट्रोल/ डीजल प्रदाय करने की अनुमति दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर रिलायंस पेट्रोल पंप, मनोहर फ्यूलस गाडरवारा को 3 दिन के लिए सील किया गया है। कलेक्टर सक्सेना द्वारा जिला आपूर्ति अधिकारी को पेट्रोल पंप 3 दिन के लिए सील करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

Exit mobile version