सभी खबरें

बदमाशों के हौंसले बुलंदः पांच दिन पहले हुआ जेल से रिहा, घर के बहार निकलते ही अज्ञात यूवक ने मारी गोली

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः– राजधानी भोपाल में अब बदमाशों के हौंसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बदमाशों को ना पुलिस का डर है ना ही किसी प्रशासनिक कार्रवाही से, मामला है कि भोपाल का हि एक गुंडा जिसका नाम छोटू बदमाश है वह पांच दिन पहले ही जेल से छूटा था। और बुधवार सुबह ही छह बजे घर से बहार गली में जा रहा था, तभी पीछे से किसी ने उसे गोली मार दी। गोली जांघ में लगी है, घटना के बाद पीड़ित को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पीड़ित की शिकायत पर फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बताया गया कि गोली लगने के बाद पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट नहीं लिख रही थी। लेकिन उसकी मां ने जब सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की, तब जाकर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाही की शुरूआत की और अज्ञात ओरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button