RDVV के विस्तार को लेकर सिहोरा ABVP ने उठाई हरगढ़ के 500 एकड़ जमीन की मांग

RDVV के विस्तार को लेकर सिहोरा ABVP ने उठाई हरगढ़ के 500 एकड़ जमीन की मांग

द लोकनीति डेस्क सिहोरा
जबलपुर औऱ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र RDVV से शिक्षा ग्रहण करतें है। अब यह यूनिवर्सिटी अपने विस्तार को लेकर क़दम उठा रही है लेकिन शासकीय भूमि की कमी होने के कारण मज़बूरन अपने क़दम को पीछे करना पड़ रहा है।अब इसको लेकर अखिल विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन ने माँग की है कि सिहोरा के हरगढ़ में 500 एकड़ सरकारी भूमि को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ,राज्यपाल उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सिहोरा SDM चन्द्र प्रताप गोहिल को ज्ञापन सौंपा है । जिसमें उनकी विशेष माँग है कि इसे सिहोरा में खोलना उचित रहेगा क्योंकि यह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है औऱ आसपास के ग्रामीण कस्बों के छात्र भी इससे लाभान्वित होंगे औऱ क्षेत्र का विकास भी होगा।

ज्ञापन देते वक़्त ये थे शामिल – ABVP नगर अध्यक्ष आशीष सोनी, विभाग संयोजक शिवम चौरसिया, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहू, आनंद श्रीवास, ऋषभ द्विवेदी, रामस्नेही सेन, राजवीर वासुदेव, रोशन साहू सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version