RCB को लगा बड़ा झटका, हेड कोच ने दिया इस्तीफा

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे चरण के शुरू होने से कुछ ही दिन पहले RCB के कोच (साइमन कैटिच) ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आईपीएल 2021 का दूसरा फेज 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहा है।
सीजन के खत्म होने तक डायरेक्टर (माइक हेसन) अब टीम के मुख्य कोच होंगे। साइमन कैटिच के 45वें जन्मदिन के दिन माइक हेसन ने एक वर्चुअल प्रेस कॉप्रेंस के जरिए इसका ऐलान किया।
इसी के साथ आरसीबी ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा समेत तीन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का एलान किया। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को जाम्पा की जगह टीम में शामिल किया गया है। आरसीबी ने श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा और सिंगापुर के टिम डेविड को भी अपने स्क्वाड में शामिल किया है। ये दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के फिन एलेन और ऑस्ट्रेलिया के डेनियल सैम्स की जगह लेंगे।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन आईपीएल 2021 के दूसरे दौर के लिए उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि वो अपनी राष्ट्रीय टीम में चुने गए हैं।वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन भी आईपीएल 2021 के दूसे राउंड में आरसीबी के लिए नहीं खेलेंगे आरसीबी के खेमे से सबसे बड़ी खबर ये आई है कि उसके हेड कोच साइमन कैटिच ने अपना पद छोड़ दिया है कैटिच ने निजी वजहों से अपना पद छोड़ा है और अब क्रिकेट डायरेक्टर माइक हेसन ही आरसीबी के हेड कोच के तौर पर काम करेंगे
हसारंगा को बेहतरीन प्रदर्शन का मिला इनाम

जी हां आपको बता दें दाएं हाथ के लेग स्पिनर वानेंदु हसारंगा ने जुलाई में हुई टी20 सीरीज में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था हसारंगा ने 3 मैचों में 7 विकेट लेकर श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया था श्रीलंका ने ये सीरीज 2-1 से जीती थी निर्णायक मुकाबले में हसारंगा ने महज 9 रन देकर 4 विकेट लेकर अपना जबर्दस्त टैलेंट दिखाया था।
.jpg)



