सभी खबरें

CAA पर बोले रविशंकर प्रसाद – सीएए पर सरकार किसी भी कीमत पर पीछे नही हटेगी

सीएए पर बोले रविशंकर प्रसाद सीएए पर सरकार किसी भी कीमत पर पीछे नही हटेगी
सीएए कानून को लेकर सरकार अपना फैसला बदलने के पक्ष में नहीं दिख रही है केंद्र की ओर से कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार नागरिकता संशोधन कानून को किसी भी सूरत मे वापस लेने के मूड में  नही है। गौरतलब है कि सीएए को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग में 70 से ज्यादा दिनों से प्रदर्शन चल रहा है। साथ ही देश के कई और शहरों में प्रदर्शन के जरिए कानून के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं और सरकार पर दवाब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जवाब में सरकार की ओर से दो टूक कहा जा रहा है कि हम इस पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन इस कानून को वापस किसी भी सूरत में नहीं लिया जाएगा। 
दिल्ली हिंसा पर बोले कानून मंत्री
 दिल्ली हिंसा पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हालात काबू में है दिल्ली के नॉर्थ.ईस्ट इलाकों में सीएए का विरोध और समर्थन करने वालों में झड़प हो गई थी जो बाद में हिंसा का रूप ले ली। इसमें 35 लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि सोए हुए को जगाया जा सकता है पर जो जाग कर सो रहे हैं उनके कैसे जगाएं। दिल्ली के नॉर्थ.ईस्ट इलाकों में सीएए का विरोध और समर्थन करने वालों में झड़प हो गई थी जो बाद में हिंसा का रूप ले ली। इसमें 35 लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। 

सीएए के नाम पर हुई हिंसा में करोड़ों रूपए का  नुकसान हुआ है साथ हीकई लोगों की दुकानें घर गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। राहत की बात यह है कि दिल्ली में हालात में अब नियंत्रण में हैं और स्थिति सामान्य हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button