ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

जबलपुर : अब EOW ने सहायक प्रबंधक के घर और कार्यालय पर मारा छापा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा

जबलपुर : आय से अधिक संपति मामलें में EOW की कार्यवाई लगातार जारी है। अब EOW के निशाने पर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक पन्नालाल उईके आ गए है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह EOW की टीम ने पन्नालाल उईके के निवास और कार्यालय पर छापेमार कार्रवाई की है।
शुरूआती जांच में करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यवाई में ग्राम जमगांव में दो मकान जो कि 4000 वर्गफिट, ग्राम अमलाई में 3.55 हेक्टर कृषि भूमि, ग्राम जमगांव में 1.67 हेक्टेयर कृषि भूमि।ग्राम डोली में 5 एकड़ कृषि भूमि, ग्राम जमगाँव में 1.38 हेक्टेयर कृषि भूमि के अलावा एक ट्रैक्टर एक थ्रेसर एवं 6 मोटरसाइकिल मिली है।
यानी शुरुआती जांच में ही पन्नालाल के पास से उनकी आय से तकरीबन 218% अधिक संपत्ति होना पाया गया है। वहीं, SP देवेंद्र सिंह का कहना है कि जांच के दौरान अभी और भी संपत्ति उजागर होने की उम्मीद है।
बता दे कि यह दूसरा मौका है जब शहर में EOW ने रेड मारी है, इससे पहले नगर निगम के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के घर छापा पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button