ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का विरोध : MP के 70 हज़ार अधिकारी-कर्मचारी गए हड़ताल पर

भोपाल : प्रदेश में मप्र यूनाइटेड फोरम फॉर पावर इंप्लाईज एवं इंजीनियर्स के बैनरतले अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। दरअसल, इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के निजीकरण के विरोध में आज मध्यप्रदेश के करीब 70 हजार अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। राजधानी भोपाल में एसई, एई, जेई से लेकर निचले स्तर के करीब 3 हजार कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल हैं।
प्रदेश संयोजक वीकेएस परिहार ने बताया, सोमवार को इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल सदन में रखा जाएगा। इसके विरोध में पूरे प्रदेश में बिजलीकर्मी हड़ताल कर रहे हैं। मप्र में भी हड़ताल परहेगी।
उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान सारे काम का बहिष्कार करेंगे। इस कारण यदि कहीं लाइन फॉल्ट हुई तो उसे सुधारने वाला कोई नहीं रहेगा। नए कनेक्शन से लेकर बिल वसूली जैसे कामों पर भी असर पड़ेगा। लेकिन, जलप्रदाय और सरकारी हॉस्पिटल में इमरजेंसी सेवाएं जारी रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button