सभी खबरें

अब महिलाएं अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं, छेड़छाड़ और ज्यादती के एक ही दिन में तीन मामले 

अब महिलाएं अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं, छेड़छाड़ और ज्यादती के एक ही दिन में तीन मामले 
भोपाल/राज राजेश्वरी शर्मा:   प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की तरह छेड़छाड़ और ज्यादती के मामले भी बढ़ते जा रहे है। भोपाल में एक ही दिन में 3 छेड़छाड़ के मामले सामने आए। जब प्रदेश की राजधानी का यह हाल है तो प्रदेश के बाकी जिलों और कस्बों की स्थिति कितनी खराब होगी शायद हम इसका एक क्षण में अनुमान भी नही लगा सकते। राजधानी को शिक्षा के क्षेत्र में, विकास के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र, सुरक्षा के क्षेत्र में आगे रहना चाहिए परंतु राजधानी तो ठीक इसके विपरीत है। प्रदेश की राजधानी भोपाल सुरक्षा के मामले में इतनी पिछड़ चुकी है कि एक ही दिन में यहां छेड़छाड़ और ज्यादती के 3 मामले देखने को मिले। 
किशोरी नामक युवती जिस ऑटो में स्कूल आना जाना करती थी उसके चालक ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजन उसे ईंटखेड़ी थाना लेकर पहुंचे और पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहित मालवीय 13 मार्च की शाम उसे घर के पीछे अंधेरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह डर गई तो शादी का भरोसा दिलाया बाद में जान से मारने की धमकी भी दी। 
इसके अलावा दो मामले घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के सामने आए। 
कोलार इलाके में रहने वाली एक नाबालिग के साथ मोहल्ले में रहने वाले सोनू मालवीय ने घर में घुसकर अश्लील हरकत की। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाली बुआ पहुंची तो आरोपी मौके से भाग निकला।
 तीसरा हादसा शाहपुरा में रहने वाली एक युवती के साथ हुआ। युवती ने युवक का फोन उठाना बंद किया तो उसने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय युवती की  मोहित नामक युवक से पहचान थी। बाद में मोहित का व्यवहार बदलने लगा तो युवती ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इससे नाराज मोहित ने युवती के घर मे घुस छेड़छाड़ की। 
ऐसे मामलों को देख प्रदेश की बत्तर स्थिति साफ नजर आती है। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी आखिर कौन लेगा? आखिर कब तक यह सिलसिला जारी रहेगा? 
हर रोज़ एक अलग कहानी होती है, माफ कीजिएगा.. हर रोज़ ऐसी अनेक कहानियां होती है और इनका अंत दूर दूर तक नही नज़र आता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button