अखबार मालिक किशोर वाधवानी की थाने में रेप केस की दर्ज कॉपी हुई डिलीट!

अखबार मालिक किशोर वाधवानी के थाने में रेप केस की दर्ज कॉपी हुई डिलीट 

इंदौर :- अखबार मालिक किशोर वाधवानी(Kishor Wadhwani) के थाने में दर्ज रेप केस की कॉपी डिलीट हो गई.. यह कैसे हुई और उसके पीछे कौन है इस बात का भी खुलासा नहीं हो पाया.

 

 जिसके बाद इंदौर के अखबार और गुटका मालिक किशोर वाधवानी लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं. आपको बता दें कि किशोर वाधवानी के खिलाफ उनके ही अखबार कंपनी में काम कर रही महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. महिला का आरोप था कि पहले किशोर वाधवानी ने उसे उच्च पद दिया फिर उसे होटल बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया, जब महिला ने मना किया तो उसके साथ जबरदस्ती कर कर शारीरिक संबंध बनाया…

 जब महिला वापस लौटे तो उन्होंने ऑफिस के स्टाफ से इस बारे में चर्चा की जिसके बाद उसे किशोर वाधवानी के तरफ से धमकियां मिलने लगी… और आखिरकार महिला कर्मचारी ने किशोर वाधवानी के खिलाफ थाने में 188/2018 के तहत केस दर्ज कराया.

 पर अब अचानक थाने से केस की कॉपी गायब हो जाना संदेहास्पद स्थिति पैदा कर रहा है. आरोपी किशोर वाधवानी के खिलाफ पहले भी इस मामले में खबरें छापी जा चुकी हैं.

 कालाबाजारी से भी जुड़े हैं किशोर वाधवानी के तार:-

करोड़ों रुपयों की कर चोरी व अवैध गुटखा कारोबार के मास्टर माइंड किशोर वाधवानी द्वारा अपनी काली कमाई दुबई और पाकिस्तान भेजे जाने की चैनल अधिकारियों द्वारा तलाशी जा रही है…

Exit mobile version