बीजेपी विधायक ने साधा दिग्गी पर निशाना बोले, भगवा में आतंकवाद दिखता है, लेकिन मदरसों में नहीं 

 
बीजेपी विधायक ने साधा दिग्गी पर निशाना बोले, भगवा में आतंकवाद दिखता है, लेकिन मदरसों में नहीं 

 

भोपाल। आयुषी जैन : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगातार हमले जारी है. जिस पर एक बड़ा बयान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का सामने आया है.

 

उन्होंने दिग्विजय सिंह के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि इन्हें भगवा में आतंकवाद दिखता है मदरसों में पल रहा आतंकवाद नहीं दिखता.

बीजेपी नेता शर्मा ने कहा कि, सरस्वती शिशु मंदिर को दिग्विजय सिंह के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति वंदे मातरम भगवा और राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम करना सिखाया जाता है.
बीजेपी विधायक ने कहा कि, दिग्विजय सिंह को मदरसों में आतंकवाद नहीं दिखता जहां तिरंगा जलाया जाता है, वंदे मातरम गाने वालों का विरोध किया जाता है दिग्विजय सिंह वही जाकर मंच साझा करते हैं.

उन्हीं की पार्टी के नेता वंदे मातरम का विरोध करते हैं और वहां बैठकर ताली बजाते हैं. ये वही दिग्विजय सिंह है जो ओसामा और हाफिज सईद जैसे आतंकियों को जी लगाकर सम्मान देते हैं. यह वही दिग्विजय सिंह ने भगवा में आतंकवाद दिखता है लेकिन मदरसों में नहीं।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- दिग्विजय सिंह उनकी मदद करना चाहते हैं जो तिरंगा जलाते हैं जो भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाते हैं देश विरोधी गतिविधियों को संरक्षण देने का काम दिग्विजय बखूबी जानते हैं मंदिरों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन शिशु मंदिरों को उनके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.

 

दिग्विजय सिंह जी को मदरसों में आतंकवाद नही दिखता वंदेमातरम का विरोध करने वालो के साथ मंच साझा करते है और तालियां बजाते है ।ओसामा और हाफ़िज़ शहीद जैसे आतंकियों को "जी" लगाकर सम्मान देते है ।@digvijaya_28 @RSSorg @SuhasBhagatBJP @LokendraParasar @rajneesh4n @ashutosh4bjp pic.twitter.com/uG1yTvfZTS

— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) January 9, 2020

“>http://

 

Exit mobile version