
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – अब से कुछ घंटो बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज भूमि पूजन करेंगे। जिसकों लेकर देशभर में खुशी का माहौल हैं। साथ ही साथ इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी हो रहीं हैं।
दरअसल, कल मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने निवास पर हनुमान चालीसा का पाठ करवाया। जिसको लेकर बीजेपी ने निशाना साधते हुए इसे राजनीतिक चालीसा पाठ बताया। साथ ही इसे धार्मिक इवेंट करार दिया। जिसपर कमलनाथ ने कहा वो कोई इवेंट नहीं कर रहे बल्कि अपनी आस्था जताने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं, इन सबके बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भूमि पूजन को लेकर बड़ी पहल की हैं। मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस चांदी की 11 शिलाएं भेजेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता राशि जुटाकर चांदी की शिलाएं जमा करेंगे और फिर अयोध्या भेजेंगे।
कमलनाथ ने कहा है कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश की जनता की तरफ से ये शिलाएं भेजी जाएंगी।
कमलनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दिन को ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा, राम मंदिर का निर्माण भारतीय जनता की सहमति से हो रहा हैं। उन्होंगे कहा कि पूरे प्रदेश राम मंदिर निर्माण को लेकर खुशी की लहर हैं।