सभी खबरें

राकेश सिंह ने किए कांग्रेस पर एकाएक कई आक्रामक ट्वीट 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने एकसाथ कई ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस पर आक्रामक रवैया इख्तियार करते हुए तंज कसते हुए लिखा की :-

देश की आजादी के बाद गांधी जी ने कहा था कि कांग्रेस का काम अब पूरा हो गया है। अब इसे भंग कर देना चाहिए। लेकिन पं. नेहरू जैसे नेताओं ने अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए कांग्रेस को बनाए रखा।अब भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत के महात्मा गांधी के विचारों को साकार कर रही है। गांधीजी व्यक्ति नहीं एक विचार हैं। उनके विचार हर पीढियों में प्रासंगिक रहे है। लेकिन दुर्भाग्य है कि गांधीजी के विचारों को 
कांग्रेस ने निजी संपत्ति बनाकर 70 सालों तक उपयोग किया और उनके विचारों को समाप्त करने का पाप किया।
.
बकौल राकेश सिंह :-मध्यप्रदेश सरकार आपसी गुटों और अंर्तविरोधों से घिरी हुई सरकार है। #घंटानाद_आंदोलन से 
कांग्रेस सरकार हिल गई है। अगर जरूरत पड़े तो जिले में भी आंदोलन ऐसे हों कि सरकार को भाजपा कार्यकर्ता की ताकत का पता चल जाए।

बकौल राकेश सिंह :-कांग्रेस चाहती है कि जहां नगर निगम हो वहां पार्षद दलीय आधार पर हो और महापौर सीधे तौर पर न चुने जाएं। क्योंकि 
कांग्रेस जानती है कि सीधे तौर पर महापौर का प्रत्याशी आयेगा तो उसकी जमानत जब्त हो जायेगी। कांग्रेस खरीद-फरोख्त के आधार पर अपने महापौर और नगरीय निकाय अध्यक्ष को लाना चाहती है
हमें मानसिक रूप से तैयार रहने की आवश्यकता है कि जब भी चुनाव हों तो एक-एक पार्षद भाजपा का विजयी हो और 
कांग्रेस को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए एक भी पार्षद नहीं मिले।

बहरहाल अब देखना दिलचस्प होगा की कांग्रेस इस ट्वीट का किस तरह से जवाब देती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button