कांग्रेस में आपसी मतभेद राकेश सिंह ने कहा ,दिग्विजय सिंह किस हैसियत से कर रहे है मेरा विरोध

मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) – :  विधानसभा उप चुनाव से पहले मध्यप्रदेश (Madhyapradesh)कांग्रेस(Congres) में आपसी मतभेद बढ़ती जा रही है। मेहगांव विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा इसको लेकर अब कांग्रेस दो खेमों में बांटी हुई अब नजर आ रही है। चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के नाम का दिग्विजय सिंह खेमा विरोध कर रहा है वहीं, एक खेमा  उनको जिताऊ उम्मीदवार मान रहा है।

दिग्विजय पर किया पलटवार -:

चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने दिग्विजय सिंह के बयान पर अब  पलटवार किया है। राकेश सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह किस हैसियत से मेरे नाम का विरोध कर रहे हैं। वे वर्तमान में कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और यदि उनको इतनी आपत्ति  है तो उचित प्लेटफार्म में आपत्ति जताएं।

राकेश चतुर्वेदी ने कहा – : अजय सिंह और डॉ गोविंद सिंह लगातार उनका विरोध कर रहे हैं। अजय सिंह तो लगातार  चुनाव हार रही है | वे मुझसे ज्यादा खुद की चिंता करें। राकेश ने ये  भी कहा कि उनकी चुनाव लड़ने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। कांग्रेस जिसको चाहे टिकट दे दे।और यदि मुझे टिकट मिलता है तो मैं चुनाव लडूंगा।

 

Exit mobile version