
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में सियासी उठापटक के बीच अगली तैयारी राज्यसभा चुनाव की थी। राज्यसभा चुनाव के लिए 26 मार्च को वोटिंग होनी थी। लेकिन अब राज्यसभा के चुनाव को टाल दिया गया हैं। कोरोना वायरस के मद्देनज़र चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया हैं। यह जानकारी मंगलवार को चुनाव आयोग ने दी। कोरोना वायरस के असर कम होने के बाद जल्द ही चुनाव आयोग नई तारीख जारी करेगा।