
राजपूर से हेमंत नागझरिया की रिपोर्ट – वर्ग विशेष युवक द्वारा एक युवती के अपहरण के मामले में गुरुवार देर शाम युवती के परिजन एवं समाज जनों द्वारा पुलिस थाना राजपुर के सामने खंडवा बड़ौदा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
परिजनों का कहना है कि 24 घंटे बीत गए हैं लेकिन वर्ग विशेष के युवक द्वारा किए गए अपराध के मामले में अब तक युवक की तलाश कर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया वहीं पुलिस जनाक्रोश देखते हुए थाने पर मौजूद हैं।
मामले में एसडीओपी पदमसिंह बघेल ने बताया कि युवती के अपहरण संबंध में युवक के खिलाफ ipc 365 का अपराध पंजीबद्ध है जिसमे अपराधी की तलाश जारी हैं।
अनियंत्रित भीड़ को काबू करने के लिए एसडीओपी पदमसिंह बघेल ने कहा कि अगर कानून अपने हाथ में लिया तो आप लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।