Rajgarh : बीजेपी नेताओं को थप्पड़ियाने वाली महिला अफसरों को कांग्रेस करेगी सम्मानित

Bhopal News Gautam :- राजगढ़ (Rajgarh) थप्पड़ काण्ड का मामला दिन ब दिन और गर्म होता जा रहा है। जहाँ एक ओर बीजेपी (BJP) के बड़े नेताओं ने इस थप्पड़कांड के जमकर विरोध किया है। अब इस मामले में एक और नया मोड़ आया है खबर है कि महिला कांग्रेस (congress) दोनों महिला अफसरों(Officers) को सम्मानित करने जा रही है। बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने इस मामले को जोर शोर से उठाया था यहाँ तक की सीएम (CM) कमलनाथ तक को इस मामले में घेरा गया था। इसके पीछे बीजेपी का मत था कि अफसरों को थप्पड़ मारने का अधिकार किसने दिया ?

कांग्रेस कर चुकी है तारीफ़
राजगढ़ में दो महिला अफसरों ने बीजेपी के नेताओं को थप्पड़िया दिया था। जिसके बाद से ही बीजेपी इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को लगातार घेर रही है। लेकिन जब कांग्रेस के बड़े मंत्रियों से इस बारे में पूछा गया तो दिग्विजय सिंह ने दोनों अफसरों को बहादुर करार दिया था। वहीँ जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि इन महिलाओं ने ऐसा किया क्या है कि इनपर कार्रवाई की जाये। और अब तो कांग्रेस उनको सम्मानित करने जा रही है।

महिला दिवस पर होगा सम्मान
राजगढ़ में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस ने कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा को सम्मानित करने का फैसला किया है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान ने कहा कि है कि महिला दिवस के दिन हम राजगढ़ के कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान उन्हें बहादुरी के लिए दिया जाएगा।

बीजेपी नेता कर रहे हैं अभद्र टिप्पणी
वहीं, प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के नेताओं ने राजगढ़ कलेक्टर पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव ने तो भाषाई मर्यादा को तार-तार कर दिया। उन्होंने महिला कलेक्टर को लेकर शर्मनाक टिप्पणी की है। यहीं नहीं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी महिला अफसरों पर ओछी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान नहीं होता तो ये दोनों घर में रोटी बना रही होती और चूल्हा-चौका कर रही होती। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तो राजगढ़ कलेक्टर को जेएनयू का वायरस बता दिया है। उन्होंने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगते हैं। उसका वायरस राजगढ़ में पहुंच गया है। यहां की कलेक्टर महोदया ने वहीं से पढ़ाई की है। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम कार्रवाई करेंगे।

Exit mobile version