राजगढ़ :- थप्पड़ कांड-2:- मनमानी करते "नायब तहसीलदार" ने इस युवक की मां और युवक को जड़ा थप्पड़, आखिर क्यों?

थप्पड़ कांड-2:- पर इस महिला पर थप्पड़ कलेक्टर का नहीं बल्कि “नायब तहसीलदार” का,  आखिर क्यों?  

 राजगढ़:- जिले में एक बार फिर “थप्पड़” की जोरदार आवाज सुनाई पड़ी.लेकिन यह थप्पड़ कलेक्टर ने नहीं बल्कि जिले के बोडा कस्बे के नायब तहसीलदार ने महिला और उसके पुत्र को थप्पड़ मारा है। 
पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर नायब तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग की है। 
राजगढ़ (Rajgarh)जिला में पहले भी सीएए समर्थन रैली में भाजपा के मीडिया प्रभारी रवि बडोने को जिला कलेक्टर ने थप्पड़ मार दिया था जिसकी आवाज प्रदेश के साथ देशभर में गूंजी थी अब एक बार यहां आवाज राजगढ़ जिले के बोड़ा से गूंजती हुई आ रही है.

 युवक की मां और पत्नी ने बताया कि नायब तहसीलदार उसके घर किसी कागज पर हस्ताक्षर के लिए आया था. जब युवक ने हस्ताक्षर करने से मना किया तो नायब तहसीलदार युवक पर थप्पड़ बरसाने लगा. और उन्हें धमकियां भी देने लगा….. युवक की पत्नी ने कहा कि अगर मैं बीच में नहीं जाती तो नायब तहसीलदार युवक को और बुरी तरह से पीट देता. साथ ही युवक की मां ने बताया कि जब वह अपने बेटे को बचाने गई तो नायब तहसीलदार ने उसके ऊपर भी हाथ उठाए. 

अब देखना यह होगा कि पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत करने पर नायब तहसीलदार पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है. 

Exit mobile version