किसान आंदोलन फिर से होने लगा मजबूत, देश भर में आज किसान संगठन राज भवनों का करेंगे घेराव

किसान आंदोलन फिर से होने लगा मजबूत, देश भर में आज किसान संगठन राज भवनों का करेंगे घेराव

 

 कोरोना क़ी दर में कमी आने के बाद अब एक बार फिर से किसान संगठन मजबूत होने लगा है बताते चलें कि आज देश भर में कई राज्यों में किसान संगठन द्वारा राज भवनों का घेराव किया जाएगा. पंजाब हरियाणा और यूपी के कई जगहों से किसान दिल्ली की ओर कूच कर चुके हैं.

 कल किसान नेता एक ट्रैक्टर रैली के साथ दिल्ली के गाजीपुर पहुंच चुके हैं. किसानों का कहना है कि उनका आंदोलन थमने वाला नहीं है और ना ही वह किसी से डरने वाले हैं. राकेश टिकैत ने बताया कि आंदोलन को 7 महीने आज पूरे हो गए हैं आज से आठवां महीना शुरू हो जाएगा.

 राकेश टिकैत ने कहा कि हम सरकार को दिखा रहे हैं कि हमारे पास संख्या कम नहीं है. और सरकार जब चाहे जिस वक्त चाहे हम उनसे बात करने को तैयार है.

 किसान नेता ने आंदोलन को तेज करने के लिए एक बार फिर से 26 तारीख चुनी है.

 बताते चलें कि पूर्व में 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में किसानों द्वारा जमकर बवाल किया गया था. इस बार राजभवन का घेराव किया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा

Exit mobile version