सभी खबरें

राजस्थान : अब "पायलट" भरेंगे उड़ान! राहुल गांधी से की मुलाकात, ख़तरे में गहलोत की कुर्सी?

  • क्या राजस्थान में भी होगा सत्ता परिवर्तन 
  • राहुल गांधी से मिले सचिन पायलट 
  • पहले भी दिखा चुके है बगावती तेवर 

जयपुर : पंजाब के बाद अब राजस्थान में सियासी उलटफेर की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से साथ एक गुप्त बैठक की। दरअसल राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार में बहुचर्चित फेरबदल पिछले कुछ समय से लटका हुआ है और माना जाता है कि दोनों नेताओं ने राज्य की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की है।

सूत्रों की मानें तो सचिन पायलट को फिर से आश्वासन दिया गया है कि फेरबदल जल्द होगा। पार्टी नेतृत्व के जोर देने और पंजाब में अमरिंदर सिंह को बाहर करने के साथ, राजस्थान में कांग्रेस नेता केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्णायक हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं।

हालांकि, AICC के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राजस्थान या छत्तीसगढ़ में स्थिति पंजाब से अलग है। राजस्थान के सीएम गहलोत और उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल दोनों को पार्टी के अधिकांश विधायकों का समर्थन प्राप्त है। लेकिन दोनों राज्यों में उनके प्रतिद्वंद्वी गुटों को उम्मीद है कि केंद्रीय नेतृत्व अब उन पर लाइन में लगने का दबाव बनाएगा। 

बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब सचिन पायलट ने राहुल गांधी से इस मुद्दे को लेकर मुलाकात की हो, इस से पहले भी कई बार पायलट और राहुल गांधी के बीच मेल मुलाकात हुई है। लेकिन ये मुलाकात इसलिए इतने चर्चे में है क्योंकि हालही में पंजाब के मुख्यमंत्री को बदला गया है। इसके अलावा ये बात भी किसी से छुपी नहीं है की सचिन पायलट और उनका खेमा राज्य में गेहलोत को मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं देखता है। सचिन पायलट और उनके खेमे के विधायक पहले भी बगावती रूप दिखा चुके है, हालांकि हाईकमान के आश्वासन के बाद वो वापस लौट आए थे। बहरहाल अब देखना होगा की क्या पंजाब के बाद राजस्थान में भी सत्ता परिवर्तन होता है या नहीं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button