खोजें

Rajasthan : होटल में रुके विधायकों की हो रही है जासूसी, किए जा रहे है कॉल रिकॉर्ड … !!

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

Rajasthan : होटल में रुके विधायकों की हो रही है जासूसी, किए जा रहे है कॉल रिकॉर्ड ... !!

राजस्थान/जैसलमेर – राजस्थान में बीते कई दिनों से गरमा गर्मी का माहौल बना हुआ हैं। साथ ही साथ अब हलचल भी तेज़ हो गई हैं। प्रदेश में जारी राजनीतिक घमासान के बीच सत्‍तारूढ़ कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमला कर रही हैं। बता दे कि विधायकों को पहले जयपुर में रखा गया था, जिन्‍हें बाद में जैसलमेर शिफ्ट किया गया हैं। 

इसी बीच खबर आ रही है कि जैसलमेर में मौजूद कांग्रेस विधायकों के फोन कॉल पर नजर रखी जा रही हैं। कौन विधायक किस से क्या बात कर रहा है इसको पूरी तरह से रिकॉर्ड किया जा रहा हैं। 

सूत्रों की मानें तो पूरे होटल में 4 जैमर लगे हैं, इसलिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। विधायक होटल का नेटवर्क इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं। जिसका फायदा उठाकर होटल के जरिए हर कॉल को रिकॉर्ड किया जा रहा हैं। 

ऐसे में इस रिकॉर्ड के दस्तावेज से साफ है कि होटल में रह रहे विधायकों की पूरी जासूसी की जा रही हैं। 

Exit mobile version