सभी खबरें
राजस्थान/ भारत के इतिहास में पहली बार एक आम आदमी को जेड प्लस सुरक्षा, डीएसपी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहे

बूंदी: ये घटना है राजस्थान के बूंदी जिले के संगावदा गांव की, जहां जेड प्लस सिक्योरिटी में घोड़ी पर बैठकर दलित दूल्हे की बरात निकली। उसकी सुरक्षा में डीएसपी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात थे। वहीँ प्रशासन की ओर से बूंदी तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, पटवारी भी मौजूद थे। दरअसल पूरा मामला यह है कि दूल्हा परशुराम जावरा गांव में सरकारी शिक्षक है। दूल्हे के परिवार को गांव वालों से बरात(बिंदौरी) का विरोध करने की आशंका थी। इसी वजह से परशुराम एसपी और कलेक्टर से शिकायत की थी।
हालांकि गांव वालों का कहना है कि बिंदौरी निकालने पर हमें कोई ऐतराज न पहले था न अभी है। ऐसी हरकतों से गांव बदनाम होता है। डीएसपी श्यामसुंदर ने बताया की दूल्हे की शिकायत पर पुलिसबल तैनात किया गया और कहा कि बिंदौरी शांति से निकली।



