पाकिस्तान के होंगे 4 टुकड़े -बाबा रामदेव

भोपाल। योग गुरू बाब रामदेव अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में सनातन धर्म को नीचे दिखाया जा रहा है। भारत विरोधी लोग सनातन धर्म पर लांछन लगाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही पाकिस्तान को लेकर कहा कि बहुत जल्दी पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे। पंजाब, POK और बलूचिस्तान अलग राष्ट्र बनेंगे। इन सबका भारत में विलय होगा। ये आने वाले समय की पुकार है। जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर भारत में मिलेगा। पाकिस्तान एक छोटा सा देश बच जाएगा। बाकी 3 हिस्से भारत में मिल जाएंगे और अखंड भारत का सपना साकार होगा। तालिबानियों से भी अफगानिस्तान संभलने वाला नहीं है।
बता दें कि पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। पाकिस्तान में सब्सिडी वाला आटा लेने के लिए आम जनता की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। लोग खान पीने की चीज़ों के लिए आपस में झगड़ रहे हैं और तो और सरकारी खजाना भी खाली हो चुके है। जिसके बाद पाकिस्तान खुद को बचाए रखने के लिए IMF से मदद की गुहार लगा रहा है।