Rajasthan विधानसभा सत्र शुरू, CM ने पेश किया विश्वास मत प्रस्ताव, सदन की कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित

राजस्थान : राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच आज से विधानसभा का सत्र शुरू हो गया हैं। सत्र से पहले विधायकों को व्हिप जारी कर दिया गया हैं।

खास बात ये रही कि सभी विधायक सदन में पहुंचे, जहां गहलोत गुट के विधायक बसों में पहुंचे, तो पायलट गुट के विधायक अपनी गाड़ियों से आए हैं।

वहीं, शुरुआत में ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश कर दिया। 

हालांकि, अभी सदन की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित कर दी गई हैं।

Exit mobile version