.jpeg)
नई दिल्ली : राजस्थान में लंबे अंतराल से चल रहे सियासी संकट का आखिरकार अंत हो गया लेकिन बागी तेवर दिखाने वाले सचिन पायलट की नाराजगी गहलोत के प्रति साफ दिखाई दे रही है.
करीब 1 महीने 4 दिन बाद सीएम गहलोत और सचिन पायलट की मुलाकात हुई बैठक के दौरान गहलोत ने ऐलान किया कि विधानसभा में कांग्रेस खुद विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी हम विधानसभा में विश्वास मत खुद लाएंगे, जो बातें हुई सब भुला दें 19 विधायकों के बिना भी हम बहुमत साबित कर देते विधायकों की नाराजगी पर सीएम ने कहा किसी भी विधायक की शिकायत है तो उसे दूर करेंगे अभी चाहे अभी मिले बाद में चाहे बाद में मिले.
विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले गहलोत सरकार बागी विधायकों को एकजुट करने की पूरी कोशिश में जुटी है आज गुरुवार को सचिन पायलट गुट के 2 बड़े चेहरों भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह का पार्टी से निलंबन वापस लिया है.
राज्य में दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था विवाद खत्म होने के बाद सचिन पायलट सीएम गहलोत ने मुलाकात की.