सरकार को सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर को अपने समर्थन में ट्वीट करने के लिए नहीं कहना चाहिए था: राज ठाकरे
नई दिल्ली: रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर जैसी हस्तियों को अपने समर्थन में ट्वीट करने के लिए नहीं कहना चाहिए था। अक्षय कुमार जैसे अभिनेता इसके लिए काफी हैं।
दरअसल किसान आंदोलन के समर्थन में इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग समेत कई विदेशी हस्तियों ने ट्वीट किया था। जिसके बाद सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर समेत देश के कई बड़ी हस्तियों ने सरकार के समर्थन में ट्वीट किया था। इन हस्तियों ने अपने ट्वीट में #indiatogether #indiaagainstpropoganda जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया था। जिसे लेकर अब सियासी पारा चढ़ा गया है।
मनसे प्रमुख ने बड़ा बयान देते हुए कहा, “सरकार को सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर जैसी हस्तियों से उसके रुख के समर्थन में ट्वीट करने के लिए नहीं कहना चाहिए था, और उनके प्रतिष्ठा दांव पर नहीं लगानी चाहिए थी। आखिर में भी भारत रत्न प्राप्त हैं। अक्षय कुमार जैसे अभिनेता इस काम के लिए पर्याप्त है।”

.jpeg)
.jpeg)

