खोजें

बुरे वक्त में जरूरतमंद की मदद के लिए हाथ बढ़ाना, यही कांग्रेस पार्टी की पहचान हैं – कमलनाथ

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

बुरे वक्त में जरूरतमंद की मदद के लिए हाथ बढ़ाना, यही कांग्रेस पार्टी की पहचान हैं - कमलनाथ

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम संदेश दिया हैं। संदेश में कमलनाथ ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील कि है की वो इस संकट के समय में लोगों की मदद करने के लिए आगे आए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाएं, चाहे वह सूखा राशन हो या फिर बना हुआ भोजन मुहैया कराना हो या फिर स्वास्थ्य संबंधी मदद। सभी कार्यकर्ता गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कार्यकर्तओं से कहा है कि वो स्थानीय प्रशासन के ज़रिए ही लोगों तक मदद पहुंचाएं।

कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों की हर संभव मदद करने के लिए आप सभी कार्यकर्ता तत्पर रहेंगे। यह लड़ाई निर्णायक दौर में हैं। हम सब मिलकर कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने में कामयाब होंगे। जल्द ही सारी परिस्थितियां पहले की तरह ही सामान्य हो जाएंगी।

इस दौरान कमलनाथ ने एक बात और कही उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद की मदद के लिए हाथ बढ़ाना ही कांग्रेस पार्टी की पहचान हैं। इस कठिन समय में प्रदेश के लोगों की मदद करें।

Exit mobile version