सभी खबरें

रायसेन : पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में मचा हड़कंप, 40 पेटी अवैध शराब के साथ बोलेरो जप्त

रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट : पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृतलाल मीना के निर्देशन व अनुभागीय अधिकारी पुलिस रायसेन अदिति भावसार के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली रायसेन पुलिस द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांक 14.10.20202 को रायसेन कोतवाली पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध शराब परिवहन करने की सुचना मिली जिस पर थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नकतरा सागर रोड से आती हुई सफ़ेद रंग की बोलेरो जीप क्रमांक *mp 04 tb 2761* को टोल टैक्स नाके के पास घेराबंदी कर पकड़ा बोलेरो जीप की तलाशी लेने पर उसमे रखी 40 पेटी अवैध शराब कीमती लगभग 2 लाख रूपए की मिली जिसे मौके पर जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर 2 आरोपी शुभम सोनी व् ऋतुराज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया।

आरोपियों को मान. न्यायालय पेश किया गया । अवैध शराब पर कार्यवाही करने में थाना कोतवाली रायसेन के निम्न अधिकारी कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही जिसमे थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू ,उनि वीरेंदर सेन, प्रधान आरक्षक सतीश जालवान , प्रधान आरक्षक मोहम्मद काफ़ील , आरक्षक अमित सिंह , आरक्षक दुर्गेश सिंह ,आरक्षक श्याम सिंह की रही।

पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा सभी पुलिस अधिकारी व् कर्मचारियों को नगद इनाम की घोषणा की गई । विदित हो कि आगामी उपचुनाव आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस अधीक्षक रायसेन की जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई व सतत वाहन चेकिंग संपूर्ण जिले में जारी है सांची थाना मैं अवैध शराब की कार्रवाई के बाद कोतवाली पुलिस की भी अवैध शराब पर यह बड़ी कार्यवाही है बाहि दो दिन पहले ही रायसेन पुलिस ने लगभग 70 लाख की कीमत की अबैध शराब को जप्त किया था जिससे पुलिस विभाग को काफी बहबहि तो मिल ही रही है ओर वही आबकारी विभाग किरकिरी हो रही है कारण ये है कि ये काम जिले के आबकारी विभाग को करना चाहिए था।

परंतु कही न कही आबकारी विभाग की मिलीभगत व विभाग के सूचना की विफलता को लोगो के बीच ला उजागर कर दिया है जिसके बाद से ही आबकारी अधिकारी ने विभाग की मीटिंग लेकर आबकारी निरीक्षको की मीटिंग में जम कर खिंचाई की ओर अबैध शराब के परिबहन ओर विक्री पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button