सभी खबरें

रायसेन : जिला सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार सरैंया द्वारा किया गया वृक्षारोपण 

रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट – जिले को हर भरा वनाने व अपने कर्मचारियों को वेहतर वातावरण देने की मंशा से आज माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं  माननीय जिला सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन के संजीव कुमार सरैया के मार्गदर्शन  में “पंच-ज  ” अभियान के अंतर्गत दिनांक 06/08/2020 को सांची बायपास रोड मे स्थित भूमी में जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष संजीव कुमार सरिया द्वारा  वृक्षारोपण किया। 

 

 

साथ ही पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन एवं कायाकल्प किए जाने का संदेश दिया गया। 

 

 

इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण, पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला, वन मंडल के अधिकारी, कर्मचारी गणों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के  कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा वृक्षारोपण का उद्देश्य बताते हुए कहा गया कि जो हरियाली धीरे धीरे खत्म हो रही है उसे यथा स्थिति में बनाये रखने के लिए आज सभी के सहयोग से ये कार्यक्रम रखा गया उक्त कार्यक्रम में 84 पौधे लगाए गया जो पीपल, बरगद,नीम, जामुन के साथ अनेको पोधो का रोपण कार्य किया गया कार्यक्रम में जिला कलेक्टर व वन मंडल अधिकारी शासकीय कार्य के चलते अनुपस्थिति रहे वन विभाग की ओर से वन परिक्षेत्रअधिकारी पूर्ब व पश्चिम वीरेंद्र सिंह व दीपक तिरपुढे शामिल हुए व कार्यक्रम को सफल बनाया।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button