
नहीं मिल रहा क्रमोन्नति का लाभ,
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला इकाई ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट : –
जिला मुख्यालय पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला इकाई रायसेन के तत्वधान में जिला शिक्षा अधिकारी एम. एल राठौरिया को ज्ञापन सौंपा गया। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की गई कि अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों को विगत दो-तीन वर्षों से क्रमोन्नति का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। कई शिक्षकों का अध्यापक संवर्ग से शिक्षक संवर्ग में संविलियन नहीं हुआ है और भी जिला में अनेक समस्याएं हैं शिक्षकों की समस्याओं को शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई है। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से सीताराम रायकवार, राजकुमार खत्री, दर्शन ओढ़, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष तेग बहादुर सिंह राजपूत, राजेश जोशी, भंवर सिंह मौर्य,राजकुमार धाकड़, प्रेम नारायण लोधी, राजेंद्र बघेल, राकेश साहू, मोहन सिंह राजपूत, मुस्ताक खान, खेमचंद राजपूत, पदम् सिंह उइके सहित अनेक अध्यापक संवर्ग के शिक्षक साथी उपस्थित थे।