
समय के साथ दिखने लगी निर्माण कार्य मे की गई लापरवाही की परत
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट -: समय के साथ सच दिखाई और सुनाई देने लगता है लोगो की समस्याओं को तय समय मे पूरा करने की गारंटी देने वाला लोकसेवा केंद्र अपनी ही समस्या किससे कहे जिसके गुणवत्तापूर्ण निर्माण का कार्य ही नही हुआ हो और लाभ का कमीशन हर स्तर पर वटा हो हम बात कर रहे है लोक सेवा केंद्र रायसेन तहसील की बिल्डिंग के निर्माण कार्य मे की गई अनिमितताओं का जिसकी परतें समय के साथ धीमे धीमे दिखाई देने लगी है शासन के लाखों रुपये खर्च करने के बाद रायसेन तहसील को मिली लोक सेवा केंद्र की सौगात लगता है ज्यादा समय तक नहीं रह सकेगी ओर एक बार फिर भर्ष्टाचार के चलते पूर्ब में बनाई गई बिल्डिंग अपने समय से पूर्ब ही धरासायी हो जायेगी !बिल्डिंग में दिख रही दरारे ओर छत से टपकता प्लास्टर भाविष्य में होने बाली दुर्घटना की सूचना अपने समय से पहले ही देने लगी है जिसमे सम्भबता जन हानि भी हो सकती है ऐसे में जिला मुख्यालय पर बनी इस बिल्डिंग पर प्रशासन की नज़र न पड़ना ओर ओर निर्माण कार्य मे लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार इंजीनियर पर कार्रवाई ना करना अपने आप में प्रश्न खड़े करता है !