रायसेन : हफ़्ते भर में अब दूसरे किसान ने की आत्महत्या , फ़सल ख़राब होने से था परेशान देखें video

रायसेन : हफ़्ते भर में अब दूसरे किसान ने की आत्महत्या , फ़सल ख़राब होने से था परेशान देखें video

  देखें video : https://www.facebook.com/watch/?v=1027480137704490

द लोकनीति डेस्क भोपाल 
किसानों को लेकर सरकार 10 गुना आय बढ़ाने की बात तो करती है लेकिन ज़मीन की हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है आज भी ज्यादा संख्या में किसान एटीएम
बेगमगंज के नजदीकी गांव ग्राम सुनहरा में एक 40 साल के किसान कृष्णमुरारी  उर्फ पप्पू लोधी ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि सोयाबीन की फसल खराब होने से बीते कुछ दिन से परेशान चल रहा था उसके पास करीब 5 एकड़ जमीन थी जो कि अत्यधिक बारिश के चलते पूरी तरह से खराब हो गई थी। वही उस पर कुछ कर्ज भी था जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी की है।

गुप्ता ने कहा कि किसान की खुदकुशी  का ये लगातार दूसरा  मामला है। बीते एक सप्ताह पहले ही एक किसान ने अपने ही खेत  पर 315 कट्टे से खुद को ही अपने सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी जिससे उस किसान की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद आज ग्राम सुनहरा के किसान ने अपनी खराब फसल के चलते खुदकुशी कर ली है।
 किसानों को रोज नये ख्वाब दिखाने वाली शिवराज सरकार की बेखबरी किसानों की मौत का कारण बनी हुई है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
सुनहरा गांव में एक किसान ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। 
इंद्राज सिंह, टीआई बेगमगंज

Exit mobile version