सभी खबरें
रायसेन : दीवानगंज के फार्म हाउस और गो-डाउन में लगी आग, 50 हज़ार का माल जलकर खाक

- दीवानगंज में ब्रजेश खंडेलबाल के फार्म हाउस पर लगी आग
- फार्म हाउस और गोडाउन में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर खाक
- कृषि कार्य में उपयोग लेने वाले सिंचाई पाइप भी जलकर
- फायर बिग्रेड ने बड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
- आगे लगने का कारण अज्ञात
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट : रायसेन के सांची विकासखंड के दीवानगंज में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दीवानगंज निबासी बृजेश खंडेलवाल के कृषि फार्म हाउस में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के पेड़ भी झुलस गए कृषि फार्म पर बने गोडाउन में बृजेश खंडेलवाल के टेंट हाउस के गद्दे एवं कृषि उपयोग में लेने वाले सिंचाई के पाइप भी जलकर खाक हो गए हैं।

रायसेन सांची से फायर बिग्रेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। और लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर मौके की जांच कर रही हैं।




