रायसेन : पुलिस द्वारा ऑपरेशन "आशा " चलाकर महिलाओं को उनके प्रति होने वाले अपराधों व उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

रायसेन पुलिस द्वारा ऑपरेशन “आशा” चलाकर महिलाओं को उनके प्रति होने वाले अपराधों व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट : – जिले मै पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नितनए अभियान देखे जा सकते हैं जिसमें की अपराधियों की धरपकड़ माफियाओं गुंडे बदमाशों अवैध शराब के विरुद्ध इत्यादि विशेष कार्यवाहिया पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला के नेतृत्व मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में संचालित होती रहती हैं जिससे कि अपराधियों में पुलिस का करंट बना रहता है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में रायसेन एसडीओपी अदिति भावसार तथा थाना प्रभारी कोतवाली रायसेन जगदीश सिंह सिद्धू व उप निरीक्षक रंजना शर्मा एवं महिला पुलिस स्टाफ द्वारा आज दिनांक को नगर रायसेन में भ्रमण कर शीतल सिटी कॉलोनी तथा राहुल नगर व अन्य कॉलोनी में भ्रमण किया जाकर निवासरत महिलाओं बच्चों को एकत्र किया जाकर समूह के रूप में एसडीओपी अदिति भावसार द्वारा जनसंवाद किया जाकर महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, मनचलों से ना डरने इत्यादि विषयों पर जानकारी दी जाकर चर्चा की गई तथा महिलाओं से भयमुक्त वातावरण मैं रहने को कहा गया तथा पुलिस सहायता तत्काल कैसे प्राप्त करें इस विषय पर भी चर्चा की गई विदित हो कि महिलाओं के प्रति पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष अभियान है जिससे कि महिलाओं में जन जागरूकता पहले की तथा वह भयमुक्त वातावरण में रह सकेंगे पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मैं संपूर्ण जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान है ! 




