11 वीं की छात्रा ने हॉस्टल में ही दिया बच्चे को जन्म, प्रशासन सकते में

रायपुर :- छत्‍तीसगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 11वीं की एक छात्रा द्वारा स्‍कूल के हॉस्‍टल में ही बच्‍चे को जन्‍म देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नवजात मृत पैदा हुआ। यह घटना नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के पतारस स्थित एक स्‍कूल की है। वहां के डिप्‍टी कलेक्‍टर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, 'नवजात मृत पैदा हुआ।' छात्रा ने बताया कि वह पिछले दो वर्ष से गांव के ही एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में है। हॉस्‍टल के अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद से आपसपास के इलाके में सनसनी सी फैल गई है।

Exit mobile version