सभी खबरें

रायपुर पुलिस की छापेमार कार्रवाई, जुआं खेलते पकड़े गए BJP मंडल उपाध्यक्ष

रायपुर/प्रियंक केशरवानीः– जुआरियों के होंसलों को तोड़ने के लिए रायपुर पुलिस अब जुआंरियों के खिलाप अभियान छेड़ रखा है। लगातार दूसरे दिन बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। इस बार पंडरी इलाके की दुबे कॉलोनी से जुआरियों को पकड़ा गया है, इसमें भारतीय जनता पार्टी का एक नेता भी शामिल है, नेताजी के अलावा पुलिस ने 9 और युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 लाख 200 रूपए कैश और ताश की गड्डियां मिली है।

 

मुखबर के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि युवाओं का झुंड दुबे कॉलोनी में जुआं चल रहा हैं। टीम ने रविवार की रात कॉलोनी में छापा मारा, दांव लगाते 10 युवकों को पकड़ा गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष नवीन वर्मा शामिल था। अपने साथियों के साथ जुएं के अड्डे पर नवीन दांव लगाने पहुंचा था मगर पुलिस ने पकड़ लिया। इसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे, गिरफ्तार हुए इन युवकों ले पुलिस बांकी के जुआरियों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button