ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें

Modi के कार्यक्रम में बारिश बन सकती है बाधा: सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंधित

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। लेकिन पीएम मोदी के कार्यक्रम में बारिश दिक्कते पैदा कर सकती है। इसे देखते हुए कार्यक्रम स्थलों पर वाटर प्रूफ डोम बनाया जा रहा हैं। पीएम की सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद के इंतजाम किए गए हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से पीएम मोदी दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंड़ी दिखाएंगे। इनमें से एक वंदे भारत भोपाल से इंदौर और दूसरी भोपाल से जबलपुर के लिए चलेगी। पीएम मोदी बूथ कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। भोपाल के बाद प्रधानमंत्री शहडोल जाएंगे, जहां गौरव यात्रा का समापन करेंगे और रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से सिकलसेल और एनीमिया मिशन की शुरुआत करेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंधित
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर भोपाल में एक घंटे पहले रास्ते बंद होंगे। राजभवन, लालपरेड ग्राउंड से जुड़े मार्गों का ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। जेल पहाड़ी रोड से बागसेवनिया थाना तिराहा तक का ट्रैफिक भी बंद कर दिया जाएगा। पीएम मोदी की सुरक्षा में एसपीजी, एटीएस, हाकफोर्स के कमांडों, 20 आईपीएस और चार हजार पुलिस बल तैनात रहेंगे।

प्लेटफार्म नंबर 1 रहेगा बंद
प्रधानमंत्री के दौरे के चलते प्लेटफार्म नंबर 1 यात्रियों के लिए बंद रहेगा। सुरक्षा कारणों के चलते 24 जून से 27 जून तक रानी कमलापति स्टेशन का प्लेटफार्म-1 बंद रहेगा। यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 5 की तरफ से एंट्री मिलेगी। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल आ रहे हैं। दौरे के दौरान 2 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button