रेलवे का बड़ा फैसला, इस दिन से चलाई जाएंगी 200 नॉन-एसी ट्रेनें, जानें कबसे शुरू होंगी बुकिंग

नई दिल्ली : लॉकडाउन (Lockdown) के कारण रेल सेवा पूरी तरह से ठप थी। लेकिन अब रेलवे (Railway) भी पटरी पर आने की कोशिश कर रहा हैं। लॉक डाउन के चौथे चरण के बीच रेलवे ने बड़ा फ़ैसला लिया हैं। रेलवे ने अब 200 नॉन-एसी ट्रेनें (Non AC Trains) चलाने का फैसला लिया हैं। जिसकी जानकारी खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल (Rail Minister Piyush Goyal) और रेल मंत्रालय (Rail Ministry) ने ट्वीट करके दी।
रेल मंत्रालय (Rail Ministry) की ओर से ट्वीट में कहा गया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त भारतीय रेल 1 जून से प्रतिदिन 200 अतिरिक्त टाइम टेबल ट्रेनें चलाने जा रहा है जो कि गैर वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी की ट्रेन होंगी और इन ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन (Booking Online) ही उपलब्ध होगी। ट्रेनों की सूचना शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं, रेल मंत्री पीयूष गोयल (Rail Minister Piyush Goyal) ने कहा कि भारतीय रेल (Indian Railway) 1 जून से टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन 200 नॉन एसी ट्रेन चलाएगा जिसकी ऑनलाइन बुकिंग शीघ्र ही शुरू होगी।
गौरतलब है कि अभी रेलवे ने 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन (Special Train) पटरी पर दौड़ाई थी। जो अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों (Labours) को उनके राज्यों तक पहुंचा रही हैं। हालांकि, 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से एसी हैं। ये ट्रेन नई दिल्ली और देश के अलग-अलग 15 हिस्सों में चलाई जा रही हैं। लेकिन अब रेलवे ने इस से हटकर 200 ट्रेनें चलाने का फैसला किया हैं।




