रेलवे बोर्ड ने सभी रेल जोन को लिखा पत्र,इस दिन से ट्रेन संचालन को मिल सकती हरी झंडी

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : रेलवे बोर्ड(Railway Board) ने देश के सभी रेलवे जोनों को पत्र लिखा है।अब मिली जानकारी के अनुसार इस माह के अंत में ट्रेनों का संचालन में रफ्तार पकड़ सकती है। इसके संकेत रेलवे बोर्ड ने दिए हैं।ऐसा पत्र पश्चिम मध्य रेलवे जोन में पहुंचा है,अब इस के अनुसार रेलवे बोर्ड ने संचालित 200 किमी से अधिक की दूरी तय करने वाली 32 पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन में तब्दील करने के लिए कहा है। इसकी जानकारी मांगी है।अब ऐसा माना जा रहा है कि जून के बाद कभी भी ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी मिल सकती है।
अब वर्तमान में केवल 2 ट्रेनें है – :
अभी जबलपुर रेलवे स्टेशन से वर्तमान में दो ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इनमें से एक जबलपुर हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस है और दूसरी जबलपुर भोपाल जनशताब्दी एक्सप्रेस। लेकिन, इन दोनों ट्रेनों को भी अभी 50 % से कम यात्री ही मिल रहे हैं।
अब कम हो सकते हैं स्टॉपेज – :
अभी मिली जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड ने यह भी कहा है कि सम्भव हो तो इन ट्रेनों के स्टॉप भी कम किए जाएं। सभी ट्रेनों की समय सारणी व कोच कम्पोजिशन की जानकारी भी मांगी है।
अब आसपास के जिले होंगे कनेक्ट – :
अभी वर्तमान में जबलपुर से दिल्ली और भोपाल की कनेक्टिविटी है। रीवा समेत कई अन्य रेलवे स्टेशनों की ओर कनेक्टिविटी नहीं है। ऐसे में वहां से आने वाले छात्र छात्राओं, नौकरीपेशा, व्यापारी, व्यवसायी और श्रमिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ये हैं प्रमुख ट्रेनें
1 -: जबलपुर रीवा शटल
2 – : रीवा जबलपुर शटल
3 – :जबलपुर कोटा पैसेंजर
4 – : कोटा जबलपुर पैसेंजर
5 – :जबलपुर कोटा रतलाम पैसेंजर
6 – : कटनी इटारसी पैसेंजर
7 – : इटारसी कटनी पैसेंजर
8 – : कटनी चिरमिरी पैसेंजर
9 – : चिरमिरी कटनी पैसेंजर
10 – : कटनी बीना पैसेंजर
11 – : बीना कटनी पैसेंजर
12 – : कटनी चौपन पैसेंजर
13 – : चौपन कटनी फास्ट पैसेंजर




