खोजें

पहले चरण के चुनावी प्रचार में लापता रहे राहुल, आज पहुंचे झारखण्ड

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

राहुल गांधी आज सिमडेगा में चुनावी सभा करने पहुंचे है लेकिन पहले चरण के प्रचार में बिलकुल नदारत थे, हालांकि चुनाव की घोषणा के बाद राहुल गांधी का यह पहला झारखंड दौरा है| जबकि राहुल की अहमियत कांग्रेस पार्टी के बहुत अहम है लेकिन इसके बावजूद भी झारखंड में राहुल का आज पहला दौरा है| ऐसा तो नहीं है की  महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे ही चमत्कार की उम्मीद झारखण्ड में भी लगाए बैठे हैं|

झारखंड :- राहुल गांधी आज सिमडेगा में चुनावी सभा करने पहुंचे है, लेकिन पहले चरण के प्रचार में बिलकुल नदारद थे, हालांकि चुनाव की घोषणा के बाद राहुल गांधी का यह पहला झारखंड दौरा है| जबकि राहुल की अहमियत कांग्रेस पार्टी के बहुत अहम नेता के तौर पर है  लेकिन इसके बावजूद भी झारखंड में राहुल का आज पहला दौरा है | ऐसा तो नहीं है की महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे ही चमत्कार की उम्मीद झारखण्ड में भी लगाए बैठे हैं | झारखण्ड में कांग्रेस  झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है| बात करें झामुमो के नेता शिबू सोरेन की तो जब झारखण्ड बिहार में था तबसे ये आदिवासियों के लिए सक्रीय रहें है, और आज भी है| रांची में कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में प्रचार करने के लिए सोमवार को सिमडेगा में आ रहें है लेकिन क्या प्रभाव पड़ेगा ये तो चुनाव के बाद ही दिखेगा | कांग्रेस के लिए झारखण्ड चुनाव में अच्छा करना बहुत ही जरूरी है उसके बावजूद भी पहले चरण में प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के अलावा कोई भी बड़ा कांग्रेस नेता झारखंड नहीं पहुंचा था।

मैं आज झारखंड के सिमडेगा में एक  चुनावी जनसभा को दोपहर 1:30 बजे संबोधित करूँगा ।
अगर बात करें तो झारखण्ड में सभी पार्टी जो सक्रीय रहीं है सब लगभग बराबर सत्ता में रहीं है| हालांकि अगर जिक्र करें यहां की खनिज या फिर बोकारो स्टील प्लांट की तो झारखण्ड के पास इतने सारे कुदरती तौफा होने के बावजूद भी आज आदिवासियों की हालत बदतर से बदतर है|
खैर अब तो पिछले सरकार का कार्यकाल समाप्त होने वाला है अब देखना होगा की नई सरकार क्या कुछ अच्छा करने वाली जो यहाँ  के दबे कुचले आदिवासियों के हक़ में होगा |
 

Exit mobile version